किन्नर को OBC के तहत आरक्षण का लाभ मिलेगा, झारखण्ड कैबिनेट के बैठक में आज हुआ पास
किन्नर को OBC के तहत आरक्षण का लाभ मिलेगा, झारखण्ड कैबिनेट के बैठक में आज हुआ पास

किन्नर को OBC के तहत आरक्षण का लाभ मिलेगा, झारखण्ड कैबिनेट के बैठक में आज हुआ पास
झारखंड कैबिनेट बैठक में आज कई मुद्दों पर मुहर लग गई है। इसमें एक अहम मुद्दा ट्रांसजेंडर को लेकर थी। झारखंड में अब ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग ओबीसी में शामिल किया जाएगा। बता दें झारखंड में ओबीसी को 14% आरक्षण है। अब से ट्रांसजेंडर को भी ओबीसी के तहत आरक्षण के लाभ मिलेंगे।
आये दिन जब हम और आप सफर के दौरान चाहे वह बस हो या ट्रेन का सफर हो, तो देखते होंगे की किन्नर समाज के लोगों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमारे समाज में किन्नर को अलग नजर से ही देखा जाता है। उन्हें ना किसी आरक्षण का लाभ मिल पाता है और ना ही सरकारी लाभ। जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि उन्हें सही से रोजगार भी नहीं मिल पाता है। हालांकि कई राज्यों ने किन्नर समाज के लिए आरक्षण का कानून लाया है। जिसमें एक और राज्य झारखंड भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
झारखंड कैबिनेट बैठक में आज किन्नर समाज को आरक्षण देने से संबंधित मुद्दों पर बात हुई। जिसमें किन्नर समाज को ओबीसी में शामिल किया गया। झारखंड सरकार की एक नई पहल है, जिसमें अब किन्नर समाज को ओबीसी के तहत आरक्षण का लाभ मिलेंगे। इतना ही नहीं सामाजिक कार्यक्रम के तहत ट्रांसजेंडर को मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत इन्हें ₹1000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।