नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाया अपना जलवा, स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास
नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाया अपना जलवा, स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाया अपना जलवा, स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास
नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। इन्होंने साबित कर दिया कि विश्व चैंपियन किस्मत नहीं, बल्कि मेहनत, जुनून और लगन से बने जाते हैं। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
World Athletics Championship 2023 : हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के राष्ट्रीय एथलेटिक्स सेंटर में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 88.117 मी भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन्होंने अपने दूसरे ही प्रयास में 88.17 मीटर भाला फेंक कर टॉप पर बने रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फाइनल में कुल 6 प्रयास होते हैं। जिसमें नीरज के पहले प्रयास को फाउल करार दे दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर थ्रो कर दिया। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में अंत तक टॉप पर बने रहे।
ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले नीरज पहले भारतीय बन गए हैं। पिछले साल भी इन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत का इतिहास रचा था। इस मामले में नीरज चोपड़ा पहले भारतीय बन गए हैं उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी।
दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में लगातार स्वर्ण पदक जीतने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले चेक गणराज के जान जेलेज्नी और नॉर्वे के आंद्रेस एंड्रियास ही इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं।
अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा बने दूसरे भारतीय
नीरज चोपड़ा विश्व और ओलंपिक चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने यह मुकाम हासिल किया था। अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2006 में जगरेब में विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में चैंपियन बने थे।