देश दुनिया

महिला को थी भूलने की बीमारी जब डॉक्टर ने जांच की तो दिमाग से निकला कीड़ा

महिला को थी भूलने की बीमारी जब डॉक्टर ने जांच की तो दिमाग से निकला कीड़ा

महिला को थी भूलने की बीमारी जब डॉक्टर ने जांच की तो दिमाग से निकला कीड़ा

महिला डिप्रेशन और भूलने की बीमारी से परेशान थी। जब यह महिला डॉक्टर के पास आई और डॉक्टर ने इसकी जांच की तो इसे देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए। डॉक्टर ने इस महिला के दिमाग में एक कीड़े को रेंगते हुए देखा, जो 8 सेंटीमीटर लंबा था। डॉक्टर ने कहा यह अजीबो-गरीब मामला है, हमने ऐसा मामला न ही पहले कभी देखा है और न ही कभी सुना है। यह शायद दुनिया का पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी इंसान के दिमाग में ऐसा कीड़ा पाया गया।

 

ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर को एक ऐसे कीड़े के बारे में पता चला है जो इंसान के दिमाग में मौजूद दिमाग को खोखला कर देता है। इसके प्रभाव से इंसान डिप्रेशन में चला जाता है और कई तरह के मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

 

दरअसल यह कीड़ा ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा अस्पताल के डॉक्टर को 64 वर्षीय महिला के दिमाग में रेंगते हुए मिला। यह महिला पिछले 2 साल से कई तरह के बीमारियों से जूझ रही थी। महिला डिप्रेशन और भूलने की बीमारी से परेशान थी। डॉक्टर के मुताबिक यह एक दुर्लभ मामला है, जब किसी इंसान के दिमाग में जिंदा कीड़ा मिला है। आमतौर पर यह परजीवी सांपों में पाया जाता है।

कैनबरा अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेनानायके ने इस घटना के बारे में बताया कि महिला के दिमाग की सर्जरी करने के बाद 8 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा निकालने में सफलता मिली। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने कहा महिला की हालत अब ठीक है। चूंकि यह मामला पहली बार आया है, इसीलिए डॉक्टर उस मरीज पर नजर बनाए हुए हैं।

आखिरकार दिमाग में कीड़ा आया कैसे?

डॉक्टरों ने बताया कि यह महिला एक झील के पास रहती है, जहां पर तरह-तरह के सांप मिलते हैं। महिला खाना पकाने के लिए झील के चारों तरफ वनस्पति जैसे की पालक की तलाश करते थे। सांप के द्वारा यह कीड़ा घास में गया होगा। जिससे इस कीड़े के अंडे घास या पालक को प्रदूषित किया होगा। इसी प्रदूषित पालक या वनस्पति को इस महिला ने खाया होगा, जिससे यह महिला कीड़े से संक्रमित हो गई होगी और यह कीड़ा धीरे-धीरे इसके दिमाग में आ गया होगा। डॉक्टर को यह भी आशंका है कि यह कीड़ा उसके फेफड़े और हृदय को भी संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए डॉक्टर अभी उस मरीज पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button