प्रचंड गर्मी में झारखंड का एक ऐसा जिला जहां मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 15.2°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना….
झारखंड में बढ़ रही गर्मी के बीच पूरे राज्य भर में गोड्डा सबसे अधिक गर्म जिला में से एक रहा , जहां आज गोड्डा का तापमान सर्वाधिक 43°C तक रिकॉर्ड किया गया

झारखंड में बढ़ रही गर्मी के बीच पूरे राज्य भर में गोड्डा सबसे अधिक गर्म जिला में से एक रहा , जहां आज गोड्डा का तापमान सर्वाधिक 43°C तक रिकॉर्ड किया गया, वही इस भीषण गर्मी में झारखंड का एक ऐसा जिला जहां आपको इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है ,
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे राज्य में गुमला जिले में इस बार 15.2°C तक तापमान गिर सकता है, यानी कि जहां आपके घर के AC की न्यूनतम तापमान 16 °C तक होती है वहीं गुमला का मौसम AC के तापमान को भी मात दे सकता है,
गुमला में अधिकतम तापमान 39.5°C तक आज रिकॉर्ड की गई जिसके बाद अब धीरे-धीरे शाम ढलने के साथ गुमला जिला ठंडे जिलों में से एक माना जा रहा है , वही इस भीषण गर्मी में ठंड का मजा लेने के लिए जिले वासी अब गुमला के अलग-अलग पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए जाने लगे हैं ।
जहां गुमला में स्थित मनोरम जलप्रपात में भी लोग घूमने के लिए जा रहे हैं , और गर्मी के मौसम में पूरे जिले में सबसे अधिक भीड़ पेरवाहट जल प्रपात में देखी जा रही है जो की रायडीह प्रखंड मुख्यालय से 30 किलोमीटर दक्षिण में है