खेल

विराट के अनफॉलो करने के बाद अब गांगुली ने भी उठाया ये कदम ,दोनो के बीच तकरार थमने का नाम नही ले रहा

विराट के अनफॉलो करने के बाद अब गांगुली ने भी उठाया ये कदम ,दोनो के बीच तकरार थमने का नाम नही ले रहा

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच लंबे समय से जो विवाद चल रहा है उसमे अब एक नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच आईपीएल मैच हुआ था तो इन दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाए थे, साथ ही एक वीडियो में देखा गया था की कोहली गांगुली को घूरते नजर आ रहे थे,  जिसके बाद विराट ने दादा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब विराट के इस फैसले के बाद गांगुली ने भी उनसे बदला ले लिया है।

अनफॉलो किए जाने के बाद सौरव गांगुली ने भी बदला लेते हुए अपनी इंस्टाग्राम फॉलो लिस्ट से विराट का नाम हटा दिया है। यानी कि इन दोनों दिग्गजों के बीच डिजिटल वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया से भी एक दूसरे से नाता पूरी तरह खत्म कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांगुली पहले विराट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे, लेकिन उनके अनफॉलो किए जाने के बाद दादा ने भी अब ये फैसला किया।

विराट ने पहले गांगुली को किया था अनफॉलो
दिल्ली और आरसीबी के मैच में हाथ ना मिलाने वाले मामले के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया था। जानकारी के मुताबिक पहले विराट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे, लेकिन उनके अनफॉलो किए जाने के बाद दादा ने भी अब ये कदम उठाया

विराट ने किया था गांगुली को इग्नोर
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद विराट कोहली ने सभी से हाथ मिलाया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली को इग्नोर कर दिया। साथ ही उन्होंने दादा से हाथ भी नहीं मिलाया। इस तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एक बार फिर से गांगुली और विराट के बीच कैप्टेंसी विवाद की बातें फिर से चर्चा में आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button