बजट 2022 में अबतक की बड़ी घोषणाएं।।
नल योजना के लिए 60000 करोड़ रुपए का आवंटन।
मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी कि MSP के जरिए भारत सरकार किसानों को 2 लाख 37 करोड़ रुपए इस वर्ष प्रदान करेगी।यह राशि किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी।
सरकार ऑर्गेनिक खेती पर जोर देगी और केमिकल रहित खेती करने की और अपना कदम बढ़ा रही है।ड्रोन के माध्यम से छिड़काव करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देगी।
25000 किलोमीटर तक नेशनल हाईवे सड़क का विस्तार होगा। नेशनल हाईवे के विस्तार के लिए 20000 करोड़ रुपए सरकार खर्च करेगी।
भारत में आने वाले 3 सालों के अंदर 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।इससे आवागमन के लिए सभी यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
पीएम e-vidya कार्यक्रम के तहत आपको बता दें कि सरकार देश भर में 12 फ्री एजुकेशनल चलाती थी मगर अब इसे 12 से बढ़ाकर 200 तक करने का फैसला लिया है।खास बात यह है कि इनमें शिक्षा विद्यार्थियों को उनके क्षेत्रीय भाषा में प्रदान की जाएगी।इन चैनलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्र पढ़ाई कर सकेंगे।
60 लाख नई नौकरियां प्रदान करने के लिए भारत सरकार करेगी पुरजोर कोशिश।
देशभर में 60 किलोमीटर तक लंबे 8 रोपवे का निर्माण किया जाएगा।
भारत सरकार तेल-तिलहन के उत्पाद को बढ़ाने के लिए पूरा जोर देगी।
केन बेतवा प्रोजेक्ट के लिए 44605 करोड़ आवंटित किए जाएंगे।
सरकार देश भर में 5 बड़े नदियों को जोड़ने वाली है।
डिजिटल करेंसी पर 30 परसेंट टैक्स की बढ़ोतरी सरकार करेगी।