झारखंड की खबरेदेश दुनिया

बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन ने देवघर नहीं आने पर निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी से मांगी माफी।।

आज देवघर में भोजपुरी सिने स्टार का जमावड़ा लगा था। उनके साथ 11 सांसद भी देवघर पहुंचे थे। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों जानकारी दी थी की भोजपुरी स्टार और सांसदों के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार भी देवघर आने वाले है। बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बारे में बताते हुए निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों ट्वीट किया था कि

“माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की अविस्मरणीय देन देवघर एयरपोर्ट ।कल दिल्ली से देवघर की पहली फ़्लाइट में मेरे लोकसभा क्षेत्र के सरैयाहाट निवासी फ़िल्म अभिनेता शेखर सुमन जी भी आ रहे है”

jillatop news

 

हालांकि आज पूरे दिन के कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब समर्थकों ने देवघर के रोड शो में शेखर सुमन को नहीं देखा।तो शेखर सुमन ने निशिकांत दुबे के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए,नही आने की वजह बताई हैं।

शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
” हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं अपने व्यवसायिक प्रतिबद्धता की वजह से मुंबई लौटने पर विवश हो गया। पर महादेव ने बुलाया है तो शीघ्र ही जाऊंगा।। आदरणीय मोदी जी आपको(निशिकांत दुबे) और मनोज बाबू को हृदय से धन्यवाद। निशिकांत जी आपको ढेरों बधाई।”

 

jillatop news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button