
रामगढ़/झारखंड :- सड़क दुर्घटना में तीन की मौत दर्जनों घायल
चुटुपालु घाटी में हुई सड़क दुर्घटना।।
रांची पटना मुख्य मार्ग हुआ जाम।।झारखंड राज्य के रामगढ़ मैं पटना रांची मुख्य मार्ग चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, बिहार से रांची जा रही बदोनी बस को टेलर गाड़ी ने मारी धक्का, सड़क दुर्घटना में बस सवार तीन लोगों की हो गई मौत, वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं, बख्तियारपुर से रांची जा रही थी बस।
बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बदोनी बस सुबह 4:00 बजे रामगढ़ जिला के चुटुपालू घाटी में एक टेलर से टकरा गई जिससे कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,
दुर्घटना के बाद से रांची पटना हाईवे घाटी में जाम की स्थिति है, जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, दुर्घटना में रांची में पदस्थापित एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की भी मौत हुई है, जानकारी के अनुसार बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस आज सुबह रामगढ़ बस स्टैंड में रुकी, यहां यात्री और ड्राइवर चाय पी, इसके बाद बस रांची के लिए प्रस्थान की, रामगढ़ से रांची जाने के क्रम में बस को रांची की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने जोरदार धक्का मारा,
दुर्घटना सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है, इस दुर्घटना के बाद बस घाटी में ही पलट गई, जिससे कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटे आई है, घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया स्थिति गंभीर सभी को देखते हुए रिम्स किया गया रेफर ।।