महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना की सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरी
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना की सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरी

देश की सुप्रीम कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी।
सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थी। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।
प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो जाएंगी।
प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 में पुणे स्थित वायु सेना के लोहेगांव बेस से विंग कमांडर ए सजन के साथ 10 हजार फुट की ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करीब आधे घंटे उड़ान भरी थी। सुखोई 30 MKI उड़ाने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सेना की वर्दी पहन कर टी 90 युद्ध टैंक की सवारी भी की थी।
निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, उस समय वे रक्षा मंत्री थी। देश के सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई को उड़ाने वाली वह पहली महिला बन गई थीं। उन्होंने जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30MKI से 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी। वे करीब 45 मिनट आसमान में रहीं थीं।