देश दुनिया

PM मोदी ने आज 18 राज्य एव 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 FM रेडियो स्टेशन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया

PM मोदी ने आज 18 राज्य एव 2 केंद्रशासित देश में 91 FM रेडियो स्टेशन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन किया। 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में इन FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। इसी कड़ी में झारखंड के गोड्डा जिले में भी FM की शुरुवात हो चुकी है जिसकी फ्रीक्वेंसी 20km की रेडियस रखी गई है जिसे लोग अपने रेडियो ,फोन ,कार सब पर सुन सकते है।

उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा कि जब बात रेडियो और FM की होती है, तो इससे मेरा रिश्ता एक श्रोता का भी है, और एक होस्ट का भी है।

उद्घाटन के दौरान क्या कुछ कहा PM मोदी ने

डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए लिसनर भी दिए हैं, और नई सोच भी दी है। देश में हुए टेक रिवोल्यूशन ने रेडियो और FM को नया अवतार दिया है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन FM और पॉडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है।
ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए तोहफे की तरह है।
अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर मन की बात का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। मन की बात का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य और कलेक्टिव ड्यूटी से जुड़ा रहा।
FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेष तौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है।

किन किन राज्यों में शुरू हुई ये सेवा
मिली जानकारी के अनुसार 91 FM रेडियो स्टेशन झारखंड , बिहार ,पश्चिम बंगाल, ओडिशा ,असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button