क्या द्रोपदी मुर्मू जीत के बाद बना रही ये रिकॉर्ड।

देश को 15वा राष्ट्रपति मिलना है। लोगों को इंतजार है की आखिर देश का 15 वा राष्ट्रपति कौन होगा यशवंत सिन्हा या द्रोपदी मुर्मू।
पहले राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है मिली जानकारी के मुताबिक पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है वहीं 15 वोट रद्द बताए जा रहे हैं।
सांसदों के वोटों की गिनती के बाद विधायकों की गिनती की बारी है।संसद के कमरा नंबर 63 में अब विधायकों की गिनती चल रही है।अब तक की गिनती के मुताबिक द्रोपदी मुर्मू के वोटों का वैल्यू 3लाख 78हजार है।जबकि यशवंत सिन्हा के वोटों का वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 हैं।
आज कुछ देर के बाद जब रिजल्ट डिक्लेअर होता है तो 25 तारीख को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा जाएगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्यरात्रि को खत्म होगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे
अब तक सबसे अधिक कितने अंतर से जीते हैं राष्ट्रपति
सबसे अधिक अंतर से जीते राष्ट्रपति
- साल- 1957
- राष्ट्रपति- राजेंद्र प्रसाद
- पक्ष में- 99.3%
- विरोध में- 0.4%
सबसे कम अंतर से जीते राष्ट्रपति
- साल- 1969
- राष्ट्रपति- वीवी गिरि
- पक्ष में- 50.2%
- विरोध में- 48.7%