G20 Summit 2023: जानिए कौन-कौन से देश G20 में शामिल हैं और कितने ताकतवर हैं?
G20 Summit 2023: जानिए कौन-कौन से देश G20 में शामिल हैं और कितने ताकतवर हैं?

G20 Summit 2023: जानिए कौन-कौन से देश G20 में शामिल हैं और कितने ताकतवर हैं?
भारत में G20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर को होने जा रही है। यह सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजन की जा रही है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें G20 दुनिया के टॉप 20 सदस्यों का एक ग्रुप है जिसमें अगर देखा जाए तो 19 देश शामिल है और यूरोपीय संघ शामिल है जिससे इसमें सदस्यों की संख्या 20 हो जाती है।
G20 में शामिल देश:
1. आर्जेंटीना
2. ऑस्ट्रेलिया
3. ब्राज़िल
4. कनाडा
5. चीन
6. फ़्रांस
7. जर्मनी
8. भारत
9. इंडोनेशिया
10. इटली
11. जापान
12. मेक्सिको
13. रूस
14. सऊदी अरब
15. साउथ अफ्रीका
16. दक्षिण कोरिया
17. तुर्की
18. यूनाइटेड किंगडम
19. यूनाइटेड स्टेट्स
20. यूरोपीय संघ (यूरोज़ोन)
इस सम्मेलन में दुनिया के 20 मजबूत देश मिलकर आर्थिक, विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार विरोधी जैसे दुनिया के तमाम मुद्दों पर विचार साझा करते हैं। इन 20 देशों द्वारा लिए गए फैसले दुनिया के लिए काफी मायने रखते हैं।
आपको बता दें इन 20 देशों के पास दुनिया की 85% जीडीपी है। इतना ही नहीं दुनिया की आबादी का दो तिहाई हिस्सा इन्हीं देशों में निवास करते हैं। इसके अलावा आर्थिक मामलों में 75% ग्लोबल ट्रेड इन्हीं देशों द्वारा किए जाते हैं।