देश दुनियाराजनीति

क्या सच में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया गया है, G20 समिट के बैठक में पीएम मोदी के आगे नेम प्लेट पर भारत लिखा मिला

क्या सच में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया गया है, G20 समिट के बैठक में पीएम मोदी के आगे नेम प्लेट पर भारत लिखा मिला

क्या सच में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया गया है, G20 समिट के बैठक में पीएम मोदी के आगे नेम प्लेट पर भारत लिखा मिला

 

G20 समिट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगे नेम प्लेट पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ मिला। जिससे एक बार फिर से यह विषय चर्चा में बन गया है कि क्या इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। अगर हम भारतीय संविधान के बात करें तो यह दोनों नामों को मान्यता देता है। क्योंकि संविधान के आर्टिकल 1 में लिखा है India that is Bharat यानी इंडिया जो कि भारत है।

आपको बता दें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें नाम परिवर्तन को लेकर बहस हो सकती है। इंडिया नाम को भारत में बदलने की बहुत से लोग समर्थन कर रहे हैं। जैसे की पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस फैसले का समर्थन किया, उन्होंने कहा टीम इंडिया का नाम भी बदलकर टीम भारत किया जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा की टीम इंडिया के जर्सी पर भारत नाम होना चाहिए और भी बहुत से हस्तियों ने इस फैसले का समर्थन किया है। हालांकि विपक्ष इस फैसले से नाराज हैं।

 

विपक्ष का क्या कहना है?

 

विपक्ष का कहना है कि विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है शायद इसीलिए बीजेपी सरकार इंडिया को भारत नाम करने की सोच रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा गठबंधन का नाम इंडिया है इसीलिए बीजेपी सरकार इंडिया का नाम भारत करना चाहती है। यदि कल को गठबंधन का नाम भारत रख दिया जाए तो क्या सरकार भारत का भी नाम बदल देंगे।

भारत नाम का क्या है इतिहास?

भारतीय इतिहास में कई जगह भारत का नाम मिलता है। जब हम महाभारत को देखते हैं तो उसमें भी भारत का उल्लेख मिलता है कहा जाता है कि दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत जो कि एक प्रतापी राजा थे, उनके नाम पर इस देश का नाम भारत रखा गया। ऐसे बहुत से ग्रंथ मिलते हैं जिसमें भारत नाम का उल्लेख मिलता है अगर हम मौर्य वंश की बात करें तो उसमें भी भारत नाम का उल्लेख मिलता है। जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री कौटिल्य ने अखंड भारत का उल्लेख किया था। जिसमें कौटिल्य का सपना था कि भारत अखंड भारत बन जाए जो आगे उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य के साथ मिलकर पूरा भी किया।

 

इंडिया नाम का क्या है इतिहास?

भारत को इंडिया नाम विदेशी लोगों ने दिया। दरअसल भारत सिंधु नदी के किनारे स्थित है ग्रीक भाषा में सिंधु नदी को इंडस कहते हैं। चूँकि भारत सिंधु नदी के किनारे स्थित है इसीलिए इसे इंडिया नाम दिया गया था। इसी तरह से अरबी लोग सिंधु नदी को हिंदू कहा करते थे जिससे उन्होंने इसे हिंदुस्तान का नाम दिया था।

वैसे आप इस विषय में क्या सोचते हैं कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button