अपने आखिरी लम्हों में धोनी को देखना चाहते है गावस्कर ,ऑटोग्राफ लेने के बाद बताई अपनी आखिरी इच्छा
अपने आखिरी लम्हों में धोनी को देखना चाहते है गावस्कर ,ऑटोग्राफ लेने के बाद बताई अपनी आखिरी इच्छा

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए आईपीएल 2023 काफी खास है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो इसीलिए फैंस जमकर धोनी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं ,ऐसे न धोनी ने कुछ बताया है सन्यास के बारे में और न ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है । इसी कड़ी में सीएसके के चेपॉक में आखिरी लीग मैच के दौरान सुनील गावस्कर ने भी अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया था। अब गावस्कर ने इस वाकये को लेकर अपनी राय साझा की है।
दरअसल, चेन्नई का इस आईपीएल में चेन्नई के चेपाउक में यह आखिरी लीग मैच था। इस मैच के बाद धोनी ने फैंस को टीशर्ट्स और गेंद बांटी थी। इसी दौरान सुनील गावस्कर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो धोनी का ऑटोग्राफ ले रहे थे। इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा की जिसमें सुनील गावस्कर उस लम्हे के बारे में बात कर रहे थे जब उन्होंने धोनी का ऑटोग्राफ लिया था। गावस्कर ने बताया
जब मुझे एमएस धोनी के लैप ऑफ ऑनर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा कि मेरे पास भी एक शर्ट है उसमें मैं धोनी का ऑटोग्राफ ले लूं। कैमरा यूनिट में किसी के पास पेन भी था। उनका मैं शुक्रिया अदा भी करना चाहूंगा।
गावस्कर ने अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए कहा
https://www.instagram.com/reel/CsS6jxkAYzY/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
ये मेरे लिए बहुत भावुक पल था क्योंकि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। अगर मेरे जिंदगी के कुछ आखिरी लम्हे हैं तो मुझे दो चीजें देखनी हैं। पहला जब 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप उठाया था। दूसरा जब धोनी ने छक्का लगाया था और अपना हाथ घुमाया था। अगर यह दोनों लम्हें मैं अपने आखिरी वक्त में देखूं तो मैं खुशी-खुशी जाउंगा
वहीं जब ऑटोग्राफ लेने के बाद उन्होंने कहा की
धोनी व्य्स्त थे। वो टीशर्ट और गेंद बांट रहे थे तो उनका ध्यान उधर था। मैंने जब उन्हें बुलाया तो उन्होंने कहा सनी भाई। इसके बाद उन्होंने कुछ कहना चाहा जो मुझे सुनाई दिया। उसके बाद मैंने उन्हें कहा कि आप मुझे ऑटोग्राफ दे दीजिए। वो मुझसे गले लगे जो मुझे काफी अच्छा लगा