झारखंड की खबरे

क्या झारखण्ड में हो गई मंकीपॉक्स की एंट्री?इस जिले के बच्चे में दिखा लक्षण.

झारखंड में भी मंकीपॉक्स की एंट्री हो चुकी है।
झारखंड के गढ़वा जिला में एक 7 वर्षीय बच्ची में मंकीपॉक्स के कुछ लक्षण दिखे हैं। हालांकि इस बीमारी की पुष्टि अभी गढ़वा स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रही है। पर लक्षण मिलने की वजह से मरीज को अलग कमरे में issolate कर दिया गया है।

बच्ची के शरीर में मंकीपॉक्स से मिलते जुलते लक्षण होने की बात कही जा रही है।उसके शरीर पर छाले होने, दर्द होना monkeypox के लक्षण बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिले कि एक टीम बीमार बालक की स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल उसे सदर अस्पताल के एक वार्ड में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है

 

नमूने का हों रहा जांच।

 

जिला महामारी विशेषण डॉक्टर संतोष मिश्रा की माने तो बच्ची को एंटीबायोटिक दवाइयां दी जा रही है। साथ ही बच्चे के शरीर पर हुए घाव की साफ सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आईसीएमआर एनआईबी पुणे में बीमार बालक का चैन रिएक्शन, ब्लड जांच, सिरम जांच व घाव के इर्द-गिर्द के नमूने लेकर भेजे जा चुके हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

क्या कहते है सिविल सर्जन

 

गढ़वा सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार की माने तो बरसात में ऐसी बीमारियां होती है।बालिका सदर अस्पताल में इलाजरत है।इसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लड़की की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं रही है तो फिर मंकीपॉक्स का वायरस उसमें कहां से आएगा फिर भी सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button