झारखंड की खबरे

झारखंड में अभी और बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में तापमान 44 के पार

झारखंड में अभी और बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में तापमान 44 के पार

झारखंड में तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त दर्ज किए जाने की संभावना है। इसका सीधा अर्थ है कि अभी राज्य में तपती गर्मी से राहत नहीं मिलेगी बल्कि तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जाहिर की है।

झारखंड में गोड्डा जिला सबसे ऊपर

गोड्डा में अप्रैल में इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। इस बेतहाशा गर्मी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को एक बार फिर से गोड्डा में झारखंड का सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। गोड्डा पिछले एक हफ्ते से झारखंड के सर्वाधिक गर्म शहरों की सूची में पहले पायदान पर बना हुआ है।

कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को राज्य के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्के गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहेगा। दो दिनों के बाद ही तापमान में फिर बढ़त होगी। राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

तपती दोपहर में घर लौट रहे हैं बच्चे
राज्य में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए निजी स्कूलों में समय का बदलाव किया गया है। सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह 6.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया गया है। सरकारी स्कूल के समय बदलाव को लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। समय सुबह 6.45 से लेकर दोपहर 1 बजे तक है। तपती दोपहरी में बच्चों के लिए घर लौटना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button