झारखंड की खबरे

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी जेडीयू

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी जेडीयू

लोस चुनाव 2024 को देखते हुये झारखण्ड मे अपनी पैठ मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जदयू कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर रणनीति की तैयारी शुरू कर दी है।उन्होंने देश का सबसे अच्छा विपक्ष का नेता नितीश कुमार को मानकर चुनाव मे सभी पार्टियों को एक करने पर जुटी हुई है। दुमका मे बांका बेलहर से जदयू विधायक सह झारखण्ड प्रभारी मनोज यादव ने मीडिया से कही।

 

 

 

जिस तरह से देश का माहौल है वह अभी किसी से छुपा नही है भ्रष्टाचार और मंहगाई की सीमा चरम पर है ऐसे में देश एक नया नेतृत्व खोज रहा है।आज हमारे नेता मुख्यमंन्त्री नीतीश कुमार का चेहरा साफ सुथरा रहा है।जो देश के सभी लोग जानते है।दुमका परिसदन में मीडिया से बात करते हुए बिहार बांका बेलहर विधानसभा के विधायक सह झारखंड जेडीयू प्रभारी मनोज यादव ने पीएम उम्मीदवारी के लिए नितीश कुमार के नाम का संकेत दिया है ।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आज के दौर मे बीजेपी से कोई अकेले लड़ कर चुनाव जीत नहीं सकता है। ऐसे मे विपक्ष को एक जुट मुख्यमंत्री नितीश कुमार कर रहे है।सभी विपक्ष को एक जुट कर लोक सभा मे बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़कर पराजित किया जा सकता है।

 

 

झारखण्ड मे जदयू अपने संगठन को मज़बूत करने पर जुटी
झारखण्ड मे खास कर संथाल परगना में अपनी खोयी ताकत फिर से मजबूत करने के लिए जेडीयू 2024 के शंखनाद के पहले अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है।संथाल परगना में जेडीयू अपने ताकत को झोंकने के लिए मिशन कार्यकर्ता चलाने जा रही है जिसमे जेडीयू अधिक से अधिक क्रयकर्ताओं को जोड़कर बीजेपी को पटकनी देना चाहती है।ताकि जेडीयू की खोई जनाधार को संथाल परगना में फिर से स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जा सके।इसके लिए मिशन 2024 के पहले जेडीयू कार्यक्रर्ताओं को जोड़कर जेडीयू को मजबूत करने के लिए लगातर पार्टी बैठक कर राजनीति की रणनीति तैयार करेगी जिसमे संथाल परगना के देवघर दुमका गोड्डा जामताड़ा और साहेबगंज जिला में जो पहले जेडीयू की कई विधानसभा सीट थी उसको फिर से 2024 के चुनाव में वापस लाने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button