कांग्रेस ने छोड़ा बन्ना गुप्ता का साथ।कहा हमे मतलब नही
बन्ना गुप्ता का मामला इन दिनों राज्यभर में चर्चा का विषय रहा है।बन्ना गुप्ता को विवादों में घिरने के बाद कांग्रेस भी उनका साथ छोड़ने लग गई हैं।

राँची:- बन्ना गुप्ता का मामला इन दिनों राज्यभर में चर्चा का विषय रहा है।बन्ना गुप्ता को विवादों में घिरने के बाद कांग्रेस भी उनका साथ छोड़ने लग गई हैं।
दरअसल बन्ना गुप्ता के वीडियो वायरल होने के बाद सरयू राय ने उन्हें आड़े हाथ लिया था।सरयू राय ने कार्रवाई की बात कही थी।साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए बन्ना गुप्ता पर अवैध हथियार रखने का भी आरोप लगाया था।
जिसके बाद राजभवन ने इस मामले को संज्ञान लिया और राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी हैं।
राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने के बाद कांग्रेस अब बन्ना गुप्ता का साथ छोड़ती नजर आ रही हैं।पूरे मसले पर कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा है कि हमे मतलब नही है सरकार को जो निर्णय लेना है ले।
यानी बात साफ है कि सरकार अब इस मामले पर जो भी संज्ञान लेगी कांग्रेस उसे मानेगी औऱ बन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।