झारखण्ड के शिक्षा मंत्री का इलाज के दौरान चेन्नई में निधन।
झारखण्ड के शिक्षा मंत्री का इलाज के दौरान चेन्नई में निधन।

JMM के डुमरी विधानसभा से विधायक और वर्तमान झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन आज सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में हो गया।
पिछले 2 साल से जगरनाथ महतो का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा था।बीते 14 मार्च को जगरनाथ महतो को विधानसभा के दौरान ही एयर एंबुलेंस से चेन्नई इलाज के लिए भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान आज जगन्नाथ महतो की मौत हो गई।
बता दे कि जगन्नाथ महतो कलंक 2 साल पहले ट्रांसप्लांट किया गया था।
इधर इनके मौत के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि।
“अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
वहीं राज्य सरकार ने आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक को भी स्थगित कर दिया है.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपने ट्विटर पर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी है उन्होंने लिखा है कि
“अलविदा जगरनाथ दा!
आज हम सभी ने अपना अभिभावक,झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया।
चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति 🙏🏻”
वही बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी लिखते हैं कि
“झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
ॐ शांति ॐ शांति।”