हजारीबाग में पुल से नीचे गिरा बस।6 की मौत,45 घायल
हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में 6 लोगो की मौत के खबर आ रही हैं।मिली जानकारी के मुताबिक बस को नदी में गिरने से ये दुर्घटना हुई हैं।बताया जा रहा हैं कि टीटी झरिया के सिवान पुल के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है।बताया जाता हैं कि sst कंपनी की बस गिरिडीह से राँची जा रही थी जिस दरमियां ये हादसा हुआ है।बताया जाता हैं कि शिव शक्ति ac बस दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं।अब तक कि मिली जानकारी के मुताबिक पारसनाथ से लोग राँची जा रहे थे।जिसमें 6 लोगो की मौत हो गई हैं।बताया जाता हैं कि 2-3 लोग अब भी बस में फसे हैं।वही बस में सवार 40 लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही हैं।इधर प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया गया हैं।पुलिस प्रशासन और स्थानिय लोगो की मदद से लोगो को बाहर निकाला जा रहा हैं।
लोगो ने बताया कि राँची में आयोजित कीर्तन दरबार मे शामिल होने सभी सिख समुदाय के लोग गाड़ी रिजर्व कर बस से जा रहे थे।
इधर इस घटना पर मुख्यमंत्री ने भी सोख व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”
बताया जा रहा हैं कि ज्यादातर यात्रियों के सर और हाथ मे चोट आई हैं।वही मौके पर विधायक मनीष जैसवाल पहुँचे हैं।
वही पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि।
“हजारीबाग के टाटीझरिया में यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरने की चिंताजनक सूचना मिली।
इस दुर्घटना में कई यात्रियों की मृत्यु गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए घायलों के बेहतर इलाज कराए।”