महेंद्र सिंह धोनी ने रांची की सड़क पर उड़ाया 1 करोड़ 30 लाख की विंटेज रोल्स रॉयस
महेंद्र सिंह धोनी ने रांची की सड़क पर उड़ाया 1 करोड़ 30 लाख की विंटेज रोल्स रॉयस

सबकी अपनी अपनी पसंद होती है कोई कार के शौकीन होते है तो कोई बाइक के लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दोनो चीजें की शौक रखते है । जहां हाल में वेंकटेश प्रसाद को अपने कार और बाइक का कलेक्शन धोनी दिखाते नजर आए थे वहीं इसी कलेक्शन में से एक विंटेज कार पर धोनी सैर करते फिर से दिखाई दिए। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सड़क पर रफ्तार से विंटेज कार को उड़ाते नजर आ रहे हैं। जहां फैंस ने इसकी वीडियो साझा की। आपको बता दें की जिस कार में धोनी नजर आ रहे हैं वह ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि विंटेज रॉल्स रॉयस कार है।
धोनी के कलेक्शन में कई कार और बाइक हैं लेकिन उनमें से एक उनका पसंदीदा कार रॉल्स रॉयस है । बता दें की भारतीय पूर्व कप्तान धोनी विंटेज रॉल्स रॉयस के साथ स्पॉट किए गए जिसकी ऑक्शन में कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख की आंकी गई है। जहां 1980 मॉडल की जबरदस्त रॉल्स रॉयस कार पर सवार धोनी ने कार को चलाया नहीं बल्कि उड़ाया। जहां फैंस उनकी वीडियो लेने के लिए उनसे आगे निकले की होड़ में तो दिखे लेकिन जिस स्पीड में धोनी उनसे आगे निकले वह देखने लायक था।
MS Dhoni in Rolls Royce [1980]pic.twitter.com/XcbyEVTT7l
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 26, 2023
हाल में ही वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के कार और बाइक के कलेक्शन पर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाला था जहां वह उनके कार और बाइक के कलेक्शन को देख कर दंग हो गए थे। वहीं माही सड़क पर भी वे उसी विंटेज कार के साथ दिखाई दिए। जहां धोनी का अंदाज उनके फैंस को लुभा रहा है। धोनिधोनी की कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज ,विंटेज रोल्स रॉयस ,फोर्ड मस्टंग, 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड पोंटियक फायरबर्ड ट्रांस एएम, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी जैसी गैड़ियाँ मौजूद हैं ।