अब महज 2 घण्टे में सीधे देवघर से दिल्ली।किराये में भी 3000 का रियायत.

देवघर हवाई अड्डा शुरू होने के बाद लगातार देवघर से दिल्ली तक की फ्लाइट चलने की मांग उठ रही थी। इससे पहले देवघर से दिल्ली तक की फ्लाइट थी जरूर। पर वह एक लंबे समय अधिक खर्च वाली फ्लाइट थी।जो कोलकाता में स्टॉपेज के बाद नई दिल्ली पहुँचती थी।
पर आने वाली 30 तारीख से देवघर से सीधे दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। इस फ्लाइट सेवा को लेकर सभी एप्लीकेशंस पर टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। स्टॉपेज वाली फ्लाइट और डायरेक्ट फ्लाइट की अगर बात करें तो पहले के मुकाबले किराए में भी करीबन 3000 की रियायत दी गई है।
जहाँ पहले 7921rs किराए के तौर पर लग रहे थे।तो वही अब महज 4981rs में दिल्ली तक का सफर होगा।।
पहले की फ्लाइट जहां करीबन 8 घंटे का समय ले रही थी तो वहीं अब देवघर से दिल्ली का सफर 2 घंटे में तय कर लिया जाएगा।।
अगर समय सारणी की बात करें तो देवघर से दिल्ली वाली फ्लाइट 3:15 पर देवघर से उड़ान भरेगी और शाम के 5:20 में दिल्ली पहुँच जाएगी।
ये सेवा 30 july से शुरू होने वाली हैं।