झारखंड की खबरेदेश दुनिया

ना मृत मिला रहा,ना जीवित मिल रहा देवघर का पांचू मांझी।रेल दुर्घटना के बाद ढूढ रहे परिजन।

ना मृत मिला रहा,ना जीवित मिल रहा देवघर का पांचू मांझी।रेल दुर्घटना के बाद ढूढ रहे परिजन।

ना मृत मिला रहा,ना जीवित मिल रहा देवघर का पांचू मांझी।रेल दुर्घटना के बाद ढूढ रहे परिजन।

राँची:-बालासोर में हुए रेल दुर्घटना के बाद उस रेल में यात्रा कर रहे सभी लोगो के परिजन अपने अपने लोगो को ढूंढने के लिए बालासोर पहुच गए।किसी को पैर कटा उसका भाई मिला तो किसी के बेटे ने अपनी जान गवा दी।।कोई बाप चीख चीख कर अपने बेटे को शवदाह गृह में ढूंढ रहा तो किसी का भाई अब तक नही मिला।

 

इस रेल दुर्घटना में झारखंड के कई लोगों ने अपनी जान गवाई हैं पर सरकार के हाथ अब तक पूरे आंकड़े नहीं मिल पाए हैं। सरकार के अधिकारी आज बालासोर पहुंचे हैं और तमाम आंकड़े को कलेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस दुर्घटना में झारखंड के कितने लोगों की मौत हुई है।

 

 

इधर गोड्डा से मिली जानकारी के मुताबिक गोड्डा के 2 लोगों की मौत इस दुर्घटना में हो चुकी हैं।गोड्डा के मोहम्मद शमशाद और बच्चू मिस्त्री में मौत की पुष्टि और शव के शिनाख्त के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया हैं।

 

वही देवघर के छोटू अब भी अपने दोस्त को अलग-अलग अस्पताल और शवदागृह में ढूंढ रहे हैं पर अब तक उनका दोस्त उन्हें नही मिला है।

 

छोटू बताते हैं कि पिछले 2 दिनों से वो अपने दोस्त को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।रेलवे विभाग के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उनका नाम ना घायलों के लिस्ट में हैं ना मृतकों के लिस्ट में। छोटू की माने तो बालासोर के कई अस्पताल में वो पता लगा चुके हैं पर अब तक पता नही लग पाया हैं।अगर आज पता नही चला तो आज वो अपने दोस्त को ढूंढने बैंगलोर जाएंगे।और वहां के अस्पतालों में खोजने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button