अधीर के बोल पर आज अधर में रहा संसद।राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहने पर मचा बवाल।

अधीर रंजन चौधरी के विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राष्ट्रपति के जगह राष्ट्रपति शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद बवाल हुआ था
टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किए जाने को गुरुवार को घृणित तथा समस्त मूल्यों और संस्कारों के विरोध करार करने वाली पार्टी करार दी हैं।
भाजपा ने कांग्रेस से देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान महिला का अनादर करने पर माफी मांगने की भी मांग की है।
क्यों हुआ था विवाद!
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किया था जिसके बाद केंद्र मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरोध हैं।यह जानते हुए कि ये संबोधन सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा का अनादर करता है। कांग्रेस ने पुरुष नेता ने घृणित कार्य किया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस घृणित कार्य के लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
इधर हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया
क्या कहते है अधीर रंजन चौधरी।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी इस वजह से राष्ट्रपिता के जगह राष्ट्रपत्नी हो गया इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है।