All Newsमनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद से हुई है। आकांक्षा दुबे के परिवार ने अभिनेत्री के सुसाइड के पीछे समर सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि समर सिंह के साथ आकांक्षा की अनबन चल रही थी। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के बाद समर सिंह फरार था और छिपता फिर रहा था।

फरार चल रहा थे समर सिंह
बताया जाता है कि समर सिंह के नेताओं के साथ संबंध हैं और इस वजह से वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था लेकिन अब वह हत्थे चढ़ गया है। वाराणसी के जिस होटल में आकांक्षा की लाश मिली उस होटल के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति अभिनेत्री के साथ दिखा था। पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुसाइड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

 

बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे की लाश वाराणसी के सारनाथ इलाके स्थित एक होटल में मिली। इसके एक दिन बाद पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। आकांक्षा की मां ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि अभिनेत्री की जिस रात मौत हुई उस रात वह एक पार्टी में शामिल होकर होटल पहुंची थीं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के कुछ वीडियो हैं जिनमें वह रोती हुई दिखीं। पुलिस का कहना है कि जिस कमरे में आकांक्षा का शव मिला, वह भीतर से बंद था। 25 वर्षीया अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई थीं और सारनाथ के इस होटल में ठहरी हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button