देश दुनिया

माओवादियों का बंद आज बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में और रांची टाटा एनएच 33 पर पुलिस प्रशासन की बन्दी को लेकर रात 12 बजे से ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया

माओवादियों ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है जिसमें बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल है

माओवादियों ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है जिसमें बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल है बंद की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी किया है

माओवादी ने 15 मई की बंदी को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया की झारखंड के चतरा में 3 अप्रैल को पांच माओवादी की हत्या और छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ड्रोन के जरिए की गई भारी बमबारी और झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1 साल से रॉकेट लॉन्चर से किए जा रहे हैं अंधाधुन बमबारी को लेकर कई ऐसे घटनाओं के खिलाफ माओवादियों ने बंद बुलाया है

jharkhand news

माओवादियों की बंदी को लेकर रांची टाटा रोड में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया रात 12:00 बजे से लेकर दशम फॉल पुलिस जंगलों में एलआरपी चला रहे है और नक्सली द्वारा रांची टाटा रोड एनएच 33 पर माओवादी द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम ना दे इसको लेकर दशम फॉल थानेदार विष्णु कांत ने nh-33 पर तैमारा घाटी में अपने तमाम पुलिस के जवानों के साथ गस्ती कर रहे हैं और एलआरपी भी चला रहे हैं

jharkhand news

इधर बन्दी को लेकर बुंडू के तमाम दुकाने बंद रांची टाटा रोड में भी गाड़ियां कम नजर आए बुंडू थाना और तमाड़ थाना सिल्ली थाना राहे थाना सोनाहातू थाना क्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है ईधर रांची टाटा रोड पर माओवादी द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे सके इसको लेकर बुंडू अनुमंडल पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button