झारखंड की खबरे

अब जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से भी आप कर सकेंगे हवाई जहाज से सफर।

जमशेदपुर:-कोलकाता के लिए 10.15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से हवाई जहाज ने उड़ान भरी जो 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 9 सीट वाले इस विमान में पहले दिन सारी सीटें फुल रही। पहले दिन 9 लोगों ने कोलकाता के लिए विमान बुक किया था।

jamshedpur airport

मौके पर मौजूद टाटा स्टील के चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस शुरुआत में बहुत सारे लोग भागीदार है। यह भारत सरकार की स्कीम है। जिसके तहत इंडिया वन एयर को लाइसेंस मिला। शुरुआत अच्छी है। झारखंड सरकार से उन्हे सपोर्ट मिला है।

jamshedpur airport

सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। एटीसी का पेमेंट टाटा स्टील करेगी। आने वाले दिनों ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए उड़ान की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button