झारखंड की खबरे

आज खत्म हो जाएगा नगर निकाय का कार्यकाल ,कैसे चलेगी शहर की सरकार

आज खत्म हो जाएगा नगर निकाय का कार्यकाल ,कैसे चलेगी शहर की सरकार

नगर निकाय का कार्यकाल आज हो जाएगा खत्म।कैसे चलेगी शहर की सरकार।
राज्यभर के 34 नगर निकाय का कार्यकाल आज यानी 27 अप्रैल को खत्म हो जाएगा।अब तक इसकी एक्सटेंशन को लेकर किसी भी तरीके की कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में शहर के विकास पर अड़चन लग सकता है।जानकार बताते हैं कि शहर के विकास के लिए संविधान के तहत निकाय का चुनाव अति आवश्यक है ताकि जनता की बात जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नौकरशाहो तक जाए।

बता दें कि रांची सहित हजारीबाग, मेदनीनगर, आदित्यपुर,गिरिडीह नगर निगम के अलावे गोड्डा सहित 14 नगर परिषद का कार्यकाल भी 27 को खत्म होने जा रहा है। साथ ही खूंटी सहित 11 नगर पंचायतों का कार्यकाल भी 27 को खत्म हो जाएगा । ऐसे में नगर निगम के जनप्रतिनिधि सरकार पर चुनाव नहीं करा पाने का ठीकरा फोड़ रहे हैं। सरकार चुनाव नहीं करा पाई ऐसे में आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी आम लोगों को सुनने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं रहेगा तो यह सरकार के कार्यशैली पर भी एक सवाल है।

 

वही राजनीतिक जानकार बताते हैं कि इस तरीके से चुनाव नहीं होना संविधान की अवहेलना है।औऱ सरकार की विफलता।चुनाव होता तो आम लोगों का हक़ मिलता।उनके चुने हुए प्रतिनिधि उनकी बाते करते पर ऐसा नही होना दुखद है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button