झारखंड की खबरे

कल देवघर में भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक का जमावड़ा।कल दिल्ली की पहली फ्लाइट से पहुचेंगे कई सिनेमास्टार।

देवघर के लिए कल का दिन खास होने वाला है।कल देवघर के हवाई अड्डे पर भोजपुरी सुपरस्टार के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेताओं का भी जमावड़ा होने वाला हैं।दरअसल कल दिल्ली से देवघर के लिए पहली फ्लाइट शुरू होने वाली हैं।जिसकी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरी कर ली है।

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी की माने तो कल 30 जुलाई को 1:00 बजे दोपहर दिल्ली से टेकऑफ कर दो बचकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करेगी।इसके अलावा 3:15 पर इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।।

 

180 सीटर इंडिगो की फ्लाइट इस वजह से भी खास हो जाती है क्योंकि इस फ्लाइट से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ बाबा नगरी देवघर पहुंचने वाले हैं।

 

इन 3 भोजपुरी स्टार के अलावे बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन भी कल देवघर पहुंचने वाले हैं। शेखर सुमन को देवघर पहुंचने की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है।।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता के अलावा 20 सांसद को कल देवघर पहुंचने की आशंका जताई गई हैं। जिसे लेकर देवघर एयरपोर्ट पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अगर 20 सांसद एक साथ देवघर पहुंचेंगे तो सुरक्षा की व्यवस्था की कड़ी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button