मौसम

बज्रपात से हुई झारखंड में दो लोगों की मौत, बारिश से गिरा शहर का तापमान

झारखंड के मौसम ने अचानक करवट ली और तपती जलती धूप से शहर के लोगों को राहत मिली। दोपहर के बाद राजधानी रांची में जैसे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी में सर्दी का अहसास करा दिया.

एक ओर जहां राजधानी को बढ़ते तापमान से राहत मिली तो वहीं इस सुहावने मौसम में हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। बार दें झारखंड में प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान रांची स्थित मौसम केंद्र से किया गया था जिसके अनुसार झारखंड में 20 मार्च तक मौसम में गिरावट व बदलाव नजर आयेगा।

वहीं बादलों के आवाजाही और दबाव को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 मार्च तक के लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं गुरुवार को झारखंड में हुई बारिश में वज्रपात की वजह से दो लोगों की मौत हो गयी. बता दें बिजली गिरने से धुर्वा के शालीमार बाजार में 13 वर्षीय बच्ची रितिका मुंडा की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

मृतिका बच्ची रितिका राँची जगन्नाथपुर के इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button