झारखंड की खबरेमौसम

फरवरी में झारखंड में हाड़ कंपाने लौटेगी ठंड, सर्द हवाओं ने गिराया पारा

झारखंड में फरवरी शुरू होते ही मौसम करवट ले सकता है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में 24 घंटे में ही तापमान सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिर गया है।

Jharkhand Weather Update: फरवरी में झारखंड में हाड़ कंपाने लौटेगी ठंड, सर्द हवाओं ने गिराया पारा
झारखंड में फरवरी शुरू होते ही मौसम करवट ले सकता है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में 24 घंटे में ही तापमान सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिर गया है।
रांची में पारा चार डिग्री गिरा है। इससे तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से सर्द हवा का रुख फिर से झारखंड की ओर होगा। 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के बाद एक फरवरी से इसके गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। पारा तीन से चार डिग्री तक नीचे गिर सकता है। इससे सुबह में कनकनी बढ़ सकती है।

jharkhand weather

सर्द हवा चलने से न्यूनतम पारा गिरा
मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवा चलने से 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ी है। इससे न्यूनतम तापमान गिरा। राज्य के उत्तरी हिस्से में सुबह में कनकनी बढ़ गयी। 24 घंटे में मेदिनीनगर का तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरकर 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची में 11.5 और जमशेदपुर में 15.5 डिग्री रहा। रांची में सामान्य से चार और जमशेदपुर में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। रामगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.7 डिग्री रहा।

jharkhand weather

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में निम्न दबाव
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसका विस्तार होकर यह गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से दक्षिणी-पूर्वी हवा झारखंड के मध्य भाग तक पहुंच रही है। इससे रांची समेत राज्य के मध्यवर्ती भागों में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक इजाफा होगा। इसके बाद एक फरवरी से सर्द हवा का रुख पूरे झारखंड पर हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत बता रहे हैं कि ठंड बढ़ सकती है। राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी हवा का जोर है। इससे पिछले 24 घंटे के दौरान यहां सर्द हवा का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा। सर्द हवा का प्रभाव उत्तर के हिस्सों में ज्यादा रहा। इससे मेदिनीनगर का तापमान ज्यादा गिरा।

Aman Kumar Jha

Founder & CEO 👉 ( Namaste Media ) Digitel Marketer | Young Entrepreneur | Web Developer | Blogger | Content Creator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button