क्या है पेलोड्रोम संख्या।22022022
हमारा संसार वास्तव में अजीब है क्योंकि यहाँ कुछ ऐसी घटनाएँ होती है जिसे बयाँ कर पाना और समझ पाना काफी मुश्किल होता है।इसे संयोग नहीं कहे तो फिर क्या कहें!बीते कल एक ऐसी घटना घटी जिससे आप शायद अवगत ना हो मगर तमाम वैज्ञानिको,खगोल शास्त्रियों,गणितज्ञों के लिए यह काफी खास एवं महत्वपूर्ण था।आप अब भी सोच रहे होंगे आखिर मैं आपसे कहना क्या कहना चाह रहा हु?चलिए आपके जिज्ञासा कि मैं ज्यादा परीक्षा नहीं लेना चाहता हूं और आपके समक्ष पूरी घटनाक्रम को पेश करता हूं।
दरअसल कल दिनांक 22-02-2022 थी।कल की बीती तिथि को अगर हम बिना योजक चिन्ह(-) के सहारे लिखेंगे तो कुछ इस प्रकार होगी 22022022।आप अब भी सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है,इस तथ्य को तो सभी जानते हैं लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो जरा रुकिये अभी बहुत कुछ बाकी है।22022022 एक पैलिंड्रोम संख्या है।पैलिंड्रोम संख्या एक ऐसी संख्या होती है जिसे हम सीधा पढ़ें या उल्टा,दोनों दिशाओं से हमे एक ही नतीजा प्राप्त होगी।इस तरह की तिथि हमारे कैलेंडर में बहुत दुर्लभ है।कल के बीते दिन को अगर हम “पैलिंड्रोम दिवस” करार कर दें तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
पैलिंड्रोम संख्या बहुत ही चर्चित संख्या है क्योंकि यह संख्या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में काफी इस्तेमाल की जाती है।जो छात्र कंप्यूटर विषय में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीख रहे होंगे उसे इस संख्या के बारे में काफी अच्छे से मालूम होगा।इस प्रकार की तिथि का साक्ष्य बनना काफी सौभाग्यपूर्ण है।बीते कल की तिथि को भविष्य में भी काफी बार याद किया जाएगा क्योंकि उसकी खासियत ही कुछ ऐसी है! इस प्रकार की संख्या मिलना अपने आप में अद्भुत,अकल्पनीय और अविश्वसनीय है।।