देश दुनिया

14 दिन बाद विक्रम और प्रज्ञान का क्या होगा? आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा, जानिए इसका जवाब

14 दिन बाद विक्रम और प्रज्ञान का क्या होगा? आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा, जानिए इसका जवाब

भारत के मिशन चंद्रयान 3 ने दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। चांद पर सफल लैंडिंग के बाद रोवर ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। इसरो ने जानकारी दी कि रोवर लगभग 8 मीटर चल चुका है। इसके अलावा इसमें लगे दो पेलोड्स को भी एक्टिव कर दिया गया है और वे भी डेटा इकट्ठा करने लगे हैं। चंद्रयान 3 मिशन में 14 दिनों का प्लान बनाया गया है। ऐसे में देशवासियों के मन में यह सवाल उठता है कि 14 दिनों तक विक्रम और प्रज्ञान क्या करेगा और इसके बाद इसका क्या होगा? सभी सवालों का जवाब मिलेगा आगे इस आर्टिकल में।

 

 

14 दिनों तक क्या करेगा विक्रम और प्रज्ञान

विक्रम की लैंडिंग के बाद रोवर ने अपना काम शुरू कर दिया है।रोवर 14 दिनों तक चांद को अच्छे से अध्ययन करेगा। यह चांद पर पानी की खोज करेगा और इसकी मिट्टी का अच्छे से अध्ययन करेगा।

 

 

14 दिन बाद विक्रम और प्रज्ञान का क्या होगा?

चंद्रयान-3 मिशन अगले 14 दिनों में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। विक्रम और प्रज्ञान 14 दिनों तक दक्षिणी ध्रुव पर ही रहेगा और यह काम करता रहेगा। 14 दिनों के बाद अगले 14 दिनों तक अंधेरा चांद के इस हिस्से में अंधेरा छा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी के 14 दिन के बराबर चांद का एक दिन होता है, यानी कि 14 दिन तक चंद्रमा दिन में रहता है और 14 दिन तक रात रहती है। 14 दिन के बाद जब सूर्यास्त होगी तो चांद के उस हिस्से पर अंधेरा होने के कारण विक्रम और प्रज्ञान निष्क्रिय हो जाएंगे। हालांकि वैज्ञानिकों द्वारा उम्मीद की जा रही हैं कि सूर्यास्त के बाद जब अगला सूर्योदय होगा तो यह सक्रिय हो सकते हैं और फिर से अपना काम शुरू कर सकते हैं। यदि ऐसा हो जाता है तो यह भारत के लिए बहुत अच्छी बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button