घर में हुआ बेटी का जन्म तो मखमली फूलों से सजा दिया गया घर। देखिये खूबसूरत तस्वीरे

गोड्डा:- गोड्डा के एक घर में जब नन्ही परी का जन्म हुआ तो घर वालों ने खुशी से पूरा घर फूलों से सजा दिया। बिटिया के जन्म की इतनी खुशी घरवालों ने जाहिर की की बच्चे के घर में प्रवेश से पहले घरों के जमीन पर कारपेट के तरह मखमली फूलों को लगा दिया।
घर की महिलाएं सोहर गा बच्ची का स्वागत घर में करने लग गए।
बता दें कि यह सबकुछ नगर थाना क्वार्टर में रहने वाले एक सिपाही के घर तब हो रहा था जब उनके घर एक बिटिया ने जन्म लिया।
घरवाले बताते हैं कि बिटिया मां लक्ष्मी का रूप होती है इस वजह से हम बच्ची के जन्म के बाद इतने उत्साहित है। आरती दिखाकर बच्ची का प्रवेश घर में कराया गया। उन्होंने कहा कि यह मां लक्ष्मी का रूप है इस वजह से सिंदूर की रोलियो के इनके पदचिन्ह भी घरों पर लगाए जाएंगे।।
घर की महिलाओं की माने तो 25 जनवरी को गोड्डा के एक निजी हॉस्पिटल में इस बच्ची ने जन्म लिया था। इसके बाद आज जब हॉस्पिटल से बच्ची और उसकी मां घर आई तो घर वालों ने भव्य स्वागत किया है। और यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बिटिया हमारे समाज के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।घरवालों ने लोगो को भी संदेश दिया कि हमारे लिए जितने महत्वपूर्ण लड़के हैं उतनी ही महत्वपूर्ण लड़कियां भी है