झारखंड की खबरे

कौन है राजीव प्रताप रूडी जो आज दिल्ली से हवाई जहाज उड़ा देवघर पहुंचेंगे।सांसद है या पायलट।

आज देवघर के लिए खास दिन है। और ये खास दिन तब और खास हो जाता है जब दिल्ली से देवघर पहुंचने वाली पहली फ्लाइट को कोई सांसद उड़ा कर देवघर लैंड कराएंगे!इस फ्लाइट में 20 सांसदों में से भोजपुरी के सिनेस्टार मनोज तिवारी,रवि किशन, निरहुआ,अमरपाली दुबे और बॉलीवुड सुपरस्टार शेखर सुमन मौजूद होंगे।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पहली फ्लाइट में बतौर पायलट छपरा के सांसद और भारत सरकार के पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी होंगे।

सांसद है तो पायलट कैसे।

 

बिहार के सारण के लोकसभा क्षेत्र से राजीव प्रताप रूडी सांसद है।राजीव प्रताप रूडी का जन्म बिहार के पटना में 30 मार्च 1962 को हुआ।
राजीव प्रताप रूडी का पैतृक गांव सारण के अमनौर प्रखण्ड में हैं।

एक जमींदार परिवार में विश्वनाथ सिंह और प्रभात सिंह के घर में उनका जन्म हुआ था 5 वर्ष की अल्पायु में उनके पिताजी की मौत हो गई।
इनके पिताजी बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवारत थे।

दो बेटे और तीन बेटियों के जिम्मेदारी लेते हुए राजीव प्रताप रूडी की मां प्रभा सिंह ने अपने बच्चों को उचाई तक पहुंचाया। उनके बेटे भारतीय पुलिस सेवा में एक वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के पद तक पहुंचे।।
और वही लड़ाकू पायलट आज विमान उड़ा दिल्ली से देवघर पहुचेंगे।
राजीव प्रताप रूडी सांसद होने के साथ-साथ प्रोफेशनल पायलट भी हैं और वह लाइसेंस धारक कमर्शियल पायलट भी है।

देवघर कब पहुचेंगे ये सिनेस्टार।

 

यह फ्लाइट 2:45min पर देवघर लैंड करेगी। जो 3:15 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 5:15 पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button